मेरठ। यूपी के चार चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज दूसरे दिन भी जारी है। परिणाम के लिए रविवार रात में भी गितनी जारी रही। सोमवार शाम तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। मतगणना के दौरान ही मेरठ के साथ आसपास के जिलों में जिला पंचायत सदस्‍यों व गांव के विजेताओं के नामों की घोषणा की जा रही है। मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली के साथ ही बुलंदशहर में नतीजे सामने आए हैं। आइए जानते हैं सोमवार को अबतक कहां से कौन विजेता बना...

जनपद का सबसे संवेदनशील गांव माने जाने वाले भदौडा गांव में सुशील फौजी की मां गुड्डी को जीत मिली है। इस गांव से योगेश भदौड़ा की पत्‍नी चुनाव लड़ रही थी। इन दोनों के बीच में कांटे की टक्‍कर रही। जिसमें सुशील फौजी की मां गुड्डी को जीत मिली। इसके अलावां विकास खंड हस्तिनापुर में मानपुर में उषा रानी, मौड खुर्द में इंतजार, फिरोजपुर में संगीता, सुरेंद्र पाल, सदरपुर में श्यामो, मौडकलां में कृष्णपाल देशवाल बटावली, हंसापुर में गुरवचन, शाहपुर में जगपाल सिंह, समसपुर में अंजू को जीत मिली है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts