फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की देर रात्रि बारात की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हा सहित कुछ लोग घायल हैं। घायलों को इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा निवासी ब्रजराज के पुत्र सौरभ की गुरुवार को शादी थी।  बारात फिरोजाबाद जनपद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला बलू जा रही थी। अर्टिका कार में दूल्हा सौरभ और उसके कुछ साथी व रिश्तेदार बैठे थे। बताया जाता है कि जैसे ही कार थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर गांव कठफोरी के पास पहुंची, तभी वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को इटावा अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। शादी वाले परिवार में मातम छा गया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts