यूपी के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की हालत हुई नाजुक
By News Prahari -
प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप पिछले कुछ दिनों से कोरोना से बीमार थे, जिसके बाद पहले वह अपने ग्राम ननौता में होम आइसोलेशन में थे, लेकिन 4 दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया ,जहां आज उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई. देर रात्रि श्री कश्यप की स्थिति की गंभीरता की जानकारी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली, तो उनके निर्देश पर दिल्ली से भी एक टीम मेदांता भेजी गई और राज्य मंत्री को स्वस्थ करने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाते समय श्री कश्यप को जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही थी, उनकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी, उनका ऑक्सीजन लेवल भी मात्र 15 तक पहुंच गया था , मेदांता में डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनके लिए प्रयास कर रही थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...



No comments:
Post a Comment