पब्लिक ने पिटाई करके पुलिस को सौंपा
मेरठ। शुक्रवार की रात टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक सिपाही की बारात में दूसरे सिपाही के साथ आए उसके दोस्त ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद गुस्साए मेहमानों ने आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक नई बस्ती निवासी एक शख्स की पुत्री की शादी यूपी पुलिस के कांस्टेबल के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को युवती की बारात आई थी। बताया जाता है कांस्टेबल दूल्हे का एक अन्य कांस्टेबल दोस्त सरूरपुर निवासी सुरेंद्र को भी अपने साथ बारात में लाया था। रात को शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने कमरे में सो रही नौ साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची का शोर सुनकर मेहमान जाग गए और उन्होंने सुरेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सुरेंद्र को जमकर पीटा। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
मेरठ। शुक्रवार की रात टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक सिपाही की बारात में दूसरे सिपाही के साथ आए उसके दोस्त ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद गुस्साए मेहमानों ने आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।


No comments:
Post a Comment