दो लोग घायल, सात गिरफ्तार 



संभल। लॉकडाउन के दौरान जिले में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी हिंसा की वारदातें नहीं रूक रही हैं। ऐसे ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिला पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह वीडियो लेनदेन के विवाद को लेकर हुए पथराव का है। पुलिस के अनुसार दो लोग घायल हैं सात को गिरफ्तार किया गया है।
लाठी डंडे हाथों में लिए भीषण पथराव की दिनदहाड़े की दिल दहलाने वाली वीडियो रजपुरा थाना के गांव जिंजौड़ाडांडा की है। जहां भीड़ भयंकर पथराव कर रही है। दुकान की छत से भी पत्थर का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। पथराव की ये घटना भी पुलिस चौकी से चंद गज दूर की है हालांकि पुलिसकर्मियों ने ही बाद में हौसला दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ कर विवाद रोका है।
सीओ राकेश कुमार ने दो लोग घायल बताए हैं। सीओ ने बताया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जिस तरह से दुस्साहसिक तरीके से लाठी—डंडों से लैस भीड़ एक—दूसरे पर हमला कर रही है। उससे तो यहीं लगता है कि पुलिस का लोगों में बिल्कुल खौफ नहीं हैै।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts