काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर जाने के दौरान अमेरिकी और स्विटजरलैंड के दो पर्वतारोहियों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। 
दो विदेशी पर्वतारोहियों में से एक स्विटजरलैंड के नागरिक 41 वर्षीय अब्दुल वराइच और दूसरे अमेरिकी नागरिक 55 वर्षीय पुवेई ल्यू थे। दोनों की ही मौत का कारण आक्सीजन की कमी और अत्यधिक थकान को बताया जा रहा है। हालांकि इन दोनों पर्वतारोहियों को बचाने के लिए अतिरिक्त सहायता भेजी गई लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो गई। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली कंपनी सेवन समिट ट्रैक्स के अनुसार स्विटरलैंड के नागरिक वराइच की मौत एवरेस्ट फतह करने के बाद वापस लौटते समय हुई जबकि अमेरिकी पर्वतारोही ल्यू एवरेस्ट तक नहीं पहुंच सके।


एवरेस्ट पर 1953 में पहली बार एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉरगे पहुंचे थे। उसके बाद अब तक छह हजार पर्वतारोही यहां पहुंच चुके हैं। एवरेस्ट अभियान में शामिल लोगों में अब तक 311 की मौत हो चुकी है। हर साल पांच पर्वतारोहियों की औसतन मौत माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान हो जाती है। नेपाल ने इस बार पर्वतारोहण के लिए 408 परमिट के लिए जारी किए गए थे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts