हिसार । तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी के खिलाफ हिसार के हांसी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह केस नेशनल अलायंस फ़ॉर दलित हयूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने बबीता जी के खिलाफ धारा 153ए, 295ए, 3 एससीएसटी के तहत दर्ज की गई है। जिन धाराओं में मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह सारी धाराएं गैर जमानती हैं तथा इन धाराओं में अग्रिम जमानत का प्रावधान भी नहीं है। ऐसे में यह मुकदमा दर्ज होने के चलते मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं।
मामले के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने इंस्टाग्राम की एक वल्गर सोसाइटी नाम के चैनल पर एक वीडियो डाली थी,जिसमें उसने कहा था कि उन्हें यूट्यूब पर आना है तथा वे अच्छा दिखना चाहती हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने एक जाति विशेष का नाम लेते हुए कहा कि वह उन जैसा नहीं दिखना चाहती। आरोप है कि ऐसी टिप्पणी करके मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी की है। 
इस संबंध में नेशनल अलायंस फ़ॉर दलित हुमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने 11 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत व आरोपी मुनमुन दत्ता की वीडियो वाली सीडी प्रस्तुत की थी। जिस पर हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने हांसी शहर थाना को एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद हांसी शहर थाना में में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts