NewDelhi
। विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन को सरस बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर्स का एक दूसरे को समझना जरूरी होता है। तभी वैवाहिक नैया आगे बढ़ती है। जितनी जिम्मेदारियां पत्नी की होती हैं, उतनी ही पति की भी होती हैं। आइए देखें पुरूषों को अपनी लाइफ पार्टनर के बारे में कितनी समझ है? जानिए कुछ मशहूर पत्नियों की राय को।
- शापिंग करना सभी स्त्रियों का स्ट्रेस बस्टर होता है। पुरूषों को क्रेडिट कार्ड के साथ अपना साथ भी उन्हें देना जरूरी होता है। मात्र क्रेडिट कार्ड को पत्नी के हाथ में थमाना ही काफी नहीं होता।
- पत्नियां चाहती हैं कि पति उन्हें स्पेशल ट्रीट करें। पति उन्हें स्पेशल ट्रीट कर आसानी से खुश रख सकते हैं।
- साथ समय बिताने वाले केयरिंग पुरूष महिलाओं की पसंद होते हैं। वफादार पुरूष को भी महिलाएं पसंद करती हैं।
-  महिलाओं को गिफ्ट्स और सरप्राइज हमेशा पसंद होते हैं। पुरूषों को चाहिए कि इस बात का ध्यान रखें।
- महिलाओं को भी जरूरत पड़ती है पर्सनल स्पेस की। पुरूषों को चाहिए कि बीच बीच में उन्हें स्पेस देते रहें।
- महिलाओं को विभिन्न फुटवेयर और बैग्स बहुत पसंद हैं। उन्हें क्लेक्शन का शौक होता है चाहे उन्हें उनका पाटर्नर कुछ भी कहे। पार्टनर का टोकना उन्हें पसंद नहीं।
- महिलाएं पुरूषों के मुकाबले ज्यादा समझदार होती हैं। उन्हें पता होता है कि क्या, कब,कहां और कितना बोलना है।
- महिलाएं पुरूषों के मुकाबले सिचुएशन को ज्यादा अच्छी तरह से हैंडल कर लेती हैं अगर उन्हें प्राब्लम बताई जाए। पुरूष सिचुएशन को उतना अच्छा हैंडल नहीं कर सकते। इस बात को पुरूषों को मानना चाहिए।
- रिलेशनशिप के बारे में बात करने वाले पुरूष महिलाओं को पसंद आते हैं।
- महिलाओं का व्यवहार एक सा नहीं होता। ऐसे में पार्टनर उनकी समस्या को समझने का प्रयास करें और उन पर एक्स्ट्रा ध्यान दें तो महिलाओं को अच्छा लगता है।
- महिलाओं को अच्छा लगता है जब पार्टनर उन्हें हग करता है और कहता है तुम कितनी खूबसूरत हो।
- महिलाओं को दिलेर और संतुलित व्यवहार वाले पुरूष पसंद आते हैं।
- महिलाएं उन पुरूषों पर फिदा होती हैं जो अपनी इमोशंस का इजहार किसी भी समय करते हैं।
हालांकि कहा जाता है कि महिलाओं को समझना भगवान के लिए भी कठिन है, पर यह इतना भी कठिन नहीं है। बस आवश्यकता है कि पुरूषों को अपनी समझ का दायरा बढ़ाने की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts