मृत्यु के कारणो की हो गहनता से जांच.प्रभारी मंत्री

प्रत्येक कोविड प्राईवेट अस्पताल में बने हैल्पडेस्क, तहसील स्तर पर बने ऑक्सीजन बैंक

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व प्रषासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में की बैठक

 

मेरठ । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार जनपद का दौरा कर सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में बैठक करते हुये  कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगे यह सरकार का उद्देश्य है तथा सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने सांसद व विधायकगणों से कहा कि वह अपनी सांसद व विधायक निधि को कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए समर्पित कर दें। उन्होंने प्रत्येक कोविड प्राईवेट अस्पताल में हैल्पडेस्क बनाने व तहसील स्तर पर ऑक्सीजन बैंक बनाने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से उनके अनुभव व सुझाव लिये।
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कोविड प्राईवेट अस्पताल में हैल्पडेस्क बनायी जाये ताकि मरीजों के तीमारदार मरीज की स्थिति जान सके। उन्होंने तहसील स्तर पर ऑक्सीजन बैंक बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजो की लिए बेड व सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होने मेडिकल कालेज में 02 टन का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
 उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की दृष्टि से जनपद मेरठ आत्मनिर्भर बनेगा इसके लिए प्रयास किये जा रहे है।कहा कि कोविड मरीजो की लिए बेड व सुविधाओ की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। टीके, इंजेक्शन, ऑक्सीजन व दवाईयों की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाये।
उन्होने निर्देशित किया कि कोरोना महामारी से हुई प्रत्येक मृत्यु का डेथ ऑडिट कराया जाये तथा मृत्यु के कारणो की गहनता से जांच की जाये। उन्होने निर्देशित किया कि प्रत्येक कोविड अस्पताल के बाहर उक्त अस्पताल में कितने बेड है, कितने भरे है, कितने खाली है इसको डिस्पले बोर्ड के माध्यम से प्रदर्षित किया जाये।  ऑक्सीजन सप्लाई, रेमडेसिवर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता संबंधी जानकारी मीडिया से साझा की जाये।
सांसद व  विधायकगणों से अनुरोध किया कि वह अपनी सांसद व विधायक निधि को कोरोना नियंत्रण के लिए समर्पित कर दें। उन्होने कहा कि प्रत्येक कोविड प्राईवेट अस्पताल में हैल्पडेस्क बनायी जाये ताकि मरीजो के तीमारदार मरीज की स्थिति जान सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि वह प्राईवेट अस्पतालों में उनका अपना ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो इसके लिए प्रयास करें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जाये तथा इसके लिए किस.किस चीज की जरूरत पडेगी उसका मूल्यांकन कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को दें।
45 वर्ष से ऊपर के ऐसे व्यक्ति जिनको कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाये गये टीके की प्रथम डोज मिल चुकी है उनको दूसरा टीका समय पर लगे यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने मीडियाबंधुओ के लिए भी दो दिनों में विशेष टीकाकरण कराने के लिए कहा। जिस मरीज को रैपिड रेस्पोन्स टीम भर्ती करने के लिए संस्तुति करती है उसको प्रत्येक दशा में भर्ती किया जाये तथा ऐसा न होने पर जिलाधिकारी इसकी जांच कर जवाबदेही तय करें।
प्राईवेट अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप ही चार्ज करें। अगर उससे ज्यादा करना प्रकाश में आया तो ऐसे अस्पतालो के विरूद्ध जांच कराकर कार्यवाही की जाये। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल जी ने कहा कि रेमडेसिवर के इंजेक्शन के लिए तीमारदार को इधर.उधर भागने की जरूरत न पडे तथा ऑक्सीजन के सिलेण्डर के लिए ऑक्सीजन बैंक बनाया जाये। उन्होने कहा कि मेरठ मेडिकल सुविधाओ का हब है। हमें अपनी सुविधाओं व क्षमताओ का पूर्ण रूप से इस्तेमाल करना है। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,सांसद कांता कर्दम,विधायक सोमेन्द्र तोमर,विधायक  दिनेश खटीक,  विधायक  जितेन्द्र सतवई, विधायक  सत्यवीर त्यागी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष  मुकेश सिंघल, जिलाधिकारी  के बालाजी, एसएसपी  अजय साहनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन, प्राचार्य एलएलआरएम मेडिकल डा. ज्ञानेन्द्र कुमार, सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान , जिला सर्विलांस अधिकारी डा प्रवीण गौतम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts