ट्वीटर पर रोहिणी आचार्य और दीपा मांझी के बीच घमासान 




बिहार। सोशल मीडिया के जरिए अब बिहार की राजनिति में सियासी परिवारों की महिलाओं ने एंट्री ली है। RJD के चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी के बीच टवीटर वार शुरु हो गया। सोशल मीडिया पर सियासी हमले की शुरुआत जीतन राम मांझी ने ही की थी। उन्होंने कोविड सेंटर को लेकर तेजस्वी पर हमला बोला था। इसके बाद लालू की बेटी रोहिणी भड़क गईं। उन्होंने न सिर्फ मांझी पर तंज कसा, बल्कि उनके परिवार पर भी निशाना साधा। इस पर मांझी की बहू दीपा ने उनके तीन ट्वीट का बड़े ही चुटीले अंदाज में जवाब दिया।
रोहिणी ने प्रदेश के पूर्व CM जीतन राम मांझी के बारे में लिखा कि RJD परिवार के लोग..जन सेवा कर रहे हैं..गिरगिट सा रंग बदलने वाले..! जरा ये बता दे हमें तू..! समधिन-दामाद से कौन सा..! सेवा करवा रहे हो..!
वहीं, मांझी के मंत्री बेटे के पुराने विवाद पर लिखा कि होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए..! अपने नालायक बेटे से..! कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम..! पलटू का तलवा चाटने वाले..! आपको बता दें कि एक बार मांझी के बेटे पर कथित तौर पर होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे।
दीपा मांझी का पलटवार

रोहिणी के इस ट्वीट के बाद ही जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी भड़क गईं। उन्होंने पलटवार करते हुए लिखा कि भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?
रोहिणी का दूसरा ट्वीट
दूसरी बार रोहिणी ने लिखा कि सिस्टम के साझीदार ने..! एक मां की इज्जत लूटी है..! बिटिया इंसाफ मांग रही है..! जनमत चोरों की सरकार से..! मौनी बाबा बना हुआ है..! धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है..! इंसाफ दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!
मांझी की बहू ने फिर दिया करारा जवाब
जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने जवाब दिया कि बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है] जिसकी जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की, जो तुम सबने मिलकर उसे जलील किया, मारा-पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हो तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।
लालू की बेटी का तीसरा ट्वीट
फिर, जब लालू यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 15 साल से सत्ता में बैठकर..! क्या मक्खी मार रहे थे..? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..! क्या समुद्र को भी..? बिहार लाने का इरादा था..! या बिहार को ही..! प्रवासी मजदूरों की तरह..! समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था! जवाब दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!
दीपा मांझी ने भोजपुरी में साधा निशाना
दीपा मांझी ने रोहिणी को भोजपुरी में जवाब दिया और कहा कि 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डॉक्टर? चोरी-डकैती करके डॉक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।
मांझी परिवार का नया विकल्प
दीपा मांझी जीतनराम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी की पत्नी हैं। उनकी मां ज्योति देवी भी मांझी की पार्टी से विधायक हैं। ऐसे में दीपा में राजनीति विरासत में ही मिली है, लेकिन राजनीति में एंट्री के साथ ही उनके लिए जीतनराम मांझी के दल में या फिर सरकार में कोई पद दिलवाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts