मेरठ। केंद्र में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने पर छावनी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सेवा दिवस मनाया। महिला मोर्चा पिछले तीन दिन से सेवा दिवस मना रही है। छावनी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉली गुप्ता ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी को देश की सत्ता को संभाले हुए आज 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आज सेवा ही संगठन-2 के तहत सेवा दिवस मनाने का हमने निश्चय किया है। इस कड़ी में छावनी मंडल की महिला मोर्चा की टीम ने गत 28 मई को कोविड़ टीकाकरण का कैंप लगाया था। उसके बाद 29 मई को रक्तदान शिविर लगाया गया। आज महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब परिवार में राशन ,मास्क बांटे गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर परेशानी को सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। इस कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष बबीता चौहान, छावनी मंडल अध्यक्ष डॉली गुप्ता, कमलेश आर्य, अंजली गुप्ता आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts