सरकारी रिकॉर्ड में हुई केवल 397 की मौत

नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के कारण लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मई के 15 दिन में सबसे अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। 15 मई तक 1478 लोगों की मौत हुई है। इनमें 964 पुरुष और 514 महिलाएं शामिल हैं। जनवरी, 2021 से यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। इस साल 15 मई तक 3820 लोगों की मौत हुई है। इनमें 2459 पुरुष और 1361 महिलाएं शामिल है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोरोना से कितने लोगों की मौत हुई है।  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 397 की कोरोना से मौत की पुष्टि की गयी है। 
दरअसल जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस साल अप्रैल और मई में बहुत ज्यादा रही है। पिछले महीने अप्रैल में जनपद में 683 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 227 महिलाएं शामिल हैं। इसी साल मार्च में 496 लोगों की मृत्यु हुई थी। इसमें 192 महिलाएं शामिल हैं। बीते फरवरी में गौतमबुद्ध नगर में 485 निवासियों की जान गई। इनमें 185 महिलाएं शामिल हैं। इस साल के पहले महीने जनवरी में 678 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 227 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन मृत्यु के मामलों में कोरोना संक्रमण से कितने निवासियों की जान गई। 
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकडों पर नजर डालें, तो साल मार्च, 2020 से 18 मई, 2021 तक 397 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। पिछले साल मरने वालों में उम्रदराज लोग अधिक शामिल थे। लेकिन इस बार मरने वालों में कम आयु वाले निवासी ज्यादा हैं।   


No comments:

Post a Comment

Popular Posts