खुद को घर में किया आइसोलेट


New Delhi । दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। अनिल बैजल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना वायरस संक्रमित हो गए है। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खुद को घर के कमरे में आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपील की है, जो भी हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना का टेस्ट करवा लें। साथ ही उपराज्यपाल ने यह भी जानकारी ट्वीट में दी है कि हल्के लक्षण है, इसलिए घर पर ही रहूंगा। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी के साथ मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts