हो गयी ज़िले के डीआईओएस और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की मौत !
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पंचायत चुनाव पर सवाल होने तेज़ हो गए है, एक बीजेपी विधायक ने तत्काल मतगणना रोकने की मांग की है, वहीँ एक जिलाधिकारी ने भी ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव कराने पर सवाल खड़ा कर दिया है। दुर्भाग्य से जिस ज़िले के डीएम ने ये सवाल उठाया था उसी ज़िले में जिला विद्यालय निरीक्षक और जीजीआइसी की प्रधानाचार्य की कोरोना ने जान ले ली है।
उत्तर प्रदेश में हरदोई के सवायजपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित करने की मांग चुनाव आयोग से की है।
विधायक ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना टालने की मांग की है। गौरतलब हो कि चुनाव की मतगणना 2 मई को प्रस्तावित है। इसी मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री से कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मतगणना स्थगित की मांग की है
हरदोई की सवायजपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रस्तावित 2 मई से होने वाली मतगणना को एक महीने तक स्थगित करने की मांग पंचायत राज चुनाव आयोग से की है। चुनाव आयोग को भेजे पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजी है। चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में बीजेपी विधायक ने पंचायत चुनाव में 135 से अधिक शिक्षकों की असमय मृत्यु होने का भी उल्लेख किया है। यही नहीं पत्र में उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी कोरोना संक्रमण होने का उल्लेख करते हुए पंचायत चुनाव में हुई असावधानियों को जिम्मेदार ठहराया है। आयोग को भेजे गए पत्र में उन्होंने काउंटिंग को लेकर होने वाली भीड़ का हवाला देते हुए काउंटिंग को लेकर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में भी आक्रोश होने का दावा करते हुए मतगणना से कोरोना संक्रमण का महाविस्फोट होने की बात लिखी है।
इसी बीच गुरूवार को अयोध्या में जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान, जीजीआइसी की प्रधानाचार्य सुनील लता, अवध विवि के छेदालाल व फीजियोथिरेपिस्ट अमित सिंह, भाजपा नेता परमदेव, सोहावल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम समेत 14 का निधन हो गया। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने ही दो दिन पूर्व कोरोना के वर्तमान माहौल में पंचायत चुनाव कराने पर सवाल खड़ा किया था । आईएएस अफसरों के ग्रुप में कोरोना की हो चुकी भयावह स्थिति के बीच उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाने पर डीएम अयोध्या अनुज झा ने सवाल खड़ा किया था, बुधवार को उन्होंने IAS एसोसिएशन के ऑफिसियल ग्रुप में इससे संबंधित एक पोस्ट कर दुख प्रकट किया था। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पंचायत चुनाव न रोके जाने को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि कोरोना का संकट बढ़ता चला जा रहा है. कोरोना का प्रकोप जब प्रदेश में 15 अप्रैल के आसपास बढ़ रहा था तब आखिरकार पंचायत चुनाव क्यों नहीं रोके गए. न सिर्फ अधिकारी, कर्मचारी, आम जनता कोरोना वायरस से परेशान है, बावजूद इसके पंचायत चुनाव नहीं स्थगित किये गए,अनुज झा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि इस महामारी की वजह से हम तमाम अधिकारी, कर्मचारी और अपने लोगों को खोते जा रहे हैं जो बहुत दुखद है।
No comments:
Post a Comment