कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार को सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि प्लांट में काम शुरू कराने का प्रयास हो रहा है। फैक्ट्री मालिक की ओर से इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। एसीपी गोविंद नगर सर्किल ने बताया कि दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से ऑक्सीजन को फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना महामारी के दौरान यह प्लांट अभी 24 घंटे चल रहा है। शुक्रवार सुबह चार बजे मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलिंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलेंडर फट गया। उसकी चपेट में आकर मुराद की मौत हो गई। जबकि पास में मौजूद किदवई नगर स्थित रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मैनजमेंट का काम देखने वाले रमईपुर निवासी हरिओम गौतम समेत एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
No comments:
Post a Comment