रांची। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव काे हाईकाेर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद आज उनका रिलीज ऑर्डर जारी हाे गया है। रांची के बिरसा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अंसारी ने रिलीज ऑर्डर की काॅपी ईमेल के जरिए दिल्ली एम्स के निदेशक काे भेजी है। निदेशक ने इसे मंजूर कर लिया है। इसमें लिखा है कि लालू अब हमारे कैदी नहीं रहे। इसकी एक काॅपी रांची एसएसपी काे भी भेजी गई है। दुमका काेषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव 18 मार्च 2018 से सजा काट रहे हैं। इस मामले में सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद काे दाे धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनाई थी। काेर्ट ने दाेनाें सजा को अलग-अलग काटने का आदेश दिया था।
No comments:
Post a Comment