विरोध करने पर सौतेली बेटी की पिट कर किया लहुलूहान  

 

मेरठ। थाना भावनपुर के गांव में  किनानगर में मायके में 15 दिनो से रही पत्नि को उसके पति ने गला दबा कर हत्या को अंजाम दे डाला। जब इसका विरोध सौतेली बेटी ने किया तो उसे भी पिट कर अधमरा कर फरार हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 किनानगर निवासी शेर सिंह की बेटी मीनाक्षी के पहले पति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ढाई साल पूर्व मीनाक्षी का विवाह टीपी नगर नयी बस्ती निवासी गजराज उर्फ गज्जू के साथ हुआ था। मीनाक्षी की पहले पति से ६ साल की बेटी निधि भी है। जो अब मीनाक्षी के पास रहती थी। गजराज का अपने परिवार वालों से  किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर वह अपनी पत्नि व सौतेली बेटी के साथ पिछले १५ दिनों से सुसराल में रह रहा था। शनिवार को शेरसिंह अपने खेत पर गया हुआ था। परिवार के सदस्य भी खेत पर गये थे। इसी बीच गजराज का अपनी पत्नि मीनाक्षी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर गजराज  ने अपनी पत्नि की गला  दबा कर हत्या कर दी। इस दौरान जब यह होता देख उसकी सौतेली बेटी ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर अधमरा कर फरार हो गया। शोर की आवाज  सुनकर आसपास के लोग शेर सिंह के मकान पर पहुचे तो वहां पर मीनाक्षी का शव पडा हुआ था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शेरसिंह  को दी। जिस पर शेरसिंह व परिवार के सदस्य बदहवास वापस लौटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी से पूछताछ की। थाने में पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 की जानकारी ग्रामीणों ने शेरसिंह  को दी। जिस पर शेरसिंह व परिवार के सदस्य बदहवास वापस लौटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी से पूछताछ की। थाने में पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts