आमजन से कहा सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल का करें पालन


जान से प्यारी कोई चीज नहीं है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ- विवेक त्यागी


   

मेरठ । भूतपूर्व सैनिक विवेक कुमार त्यागी ने कोरोना को हराने के बाद कहा कि आमजन सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, बेवजह बाहर न घूमें। उन्होने कहा कि जान से प्यारी कोई चीज नहीं है और अपनी सुरक्षा अपने हाथ है, सकारात्मक सोच रखें। अपना खान-पान बढ़िया रखें ताकि आपकी इम्यूनिटी पाॅवर बनी रहे साथ ही योग भी करें। उन्होने बताया कि ठीक होने के बाद उन्होने घर में निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुये अपने आप को आईसोलेट भी किया। उन्होने बताया कि अब वह ठीक है, उनके परिवार में पिता, भाई, धर्मपत्नी व दो बच्चे है।
48 वर्षीय कंकरखेडा निवासी विवेक कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें 27 मार्च को बुखार आया फिर छीके आयी। उन्होने मेडिकल स्टोर से दवाई ली। उन्होने बताया कि उनका बुखार चढ़ता व उतरता रहा। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरूरपुर में कोरोना टीकाकरण का प्रथम टीका 05 अप्रैल को लगवाया। उन्होने बताया कि एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट 05 अप्रैल को करवाया जो कि निगेटिव था, फिर उन्हें बुखार आया।
उन्होने ईसीएच अस्पताल व मिलेट्री अस्पताल में दिखाया बाद में उन्होने 14 अप्रैल को कैलाषी अस्पताल कंकरखेडा में अपना ईलाज करवाया व कोरोना की जांच भी करवायी। उन्होने बताया कि उन्हें अस्पताल वालो ने बताया कि उनकी रिपोर्ट पाजिटीव है। उन्हें वहां अच्छा खाना व अच्छा ईलाज मिला और वह 04-05 दिनों में ही ठीक हो गये।
उन्होने कहा कि सकारात्मक सोच रखें। अपना खान-पान बढ़िया रखें ताकि आपकी इम्यूनिटी पाॅवर बनी रहे साथ ही योग भी करें। उन्होने बताया कि ठीक होने के बाद उन्होने घर में निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुये अपने आप को आईसोलेट भी किया। अब वह ठीक है। उन्होने बताया कि उनके परिवार में पिता, भाई, धर्मपत्नी व दो बच्चे है। उन्होने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम भूनी ब्लाॅक सरूरपुर के रहने वाले है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts