लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया।  ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में उनके सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। इलाज के बाद 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts