मेरठ ।  मेरठ के लालकुर्ती इलाके में एक पुजारी करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गए। वह टहनी टूटने से पेड़ पर अटक गए। जैसे तैसे उन्हें नीचे उतारा। मामले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
लालकुर्ती में सब्जी मंडी के पास लोचन प्रसाद शिव हनुमान मंदिर है। इसके पुजारी आंजय पंडित हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वह मंदिर के बाहर यूकेलिप्टस के करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो दमकल कर्मी भी मौके पर आ गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने पुजारी को नीचे उतारने के काफी प्रयास किए लेकिन असफल रहे। काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अचानक इसी दौरान पुजारी जिस टहनी पर बैठे हुए थे, वह टूट गई। पुजारी कुछ नीचे गिर कर टहनियों में फंस गए। इसके बाद उन्हें काफी प्रयासों के बाद नीचे उतारा गया। लालपुर के थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पेड़ पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts