मिशन शक्ति के अर्न्तगत मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद सत्र का आयोजन

 

मेरठ। उतर प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओंके मानसिक स्वास्थ्य पर एक व्याख्यान एवं अंत: संवाद सत्र आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति प्रो वाई विमला महोदया ने की।  एक गैरलाभकारी और गैर सरकारी संगठन ह।  जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और उससे सम्बंधित विभिन्न प्रकार की सांवेगिक व व्यवहारिक समस्याओं के प्रति लोगों को राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर शिक्षित एवं जागरूक करना है।  स्वाति यादव मेंटल हेल्थ मिशन की सदस्य मनोवैज्ञानिक ने महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उपचार हेतु उनका मार्गदर्शन किया। असामान्य घटनाओं की वजह से पैदा हुए मानसिक दबाब के परिणामस्वरूप एडजेस्टमेंट से सम्बंधित समस्याओं जैसे डर ,चिंता,नींद ना आना दुखी होना ,कार्य क्षमता का घटना ,स्कूल परफोर्मेंस घटनाके पहलुओं पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को सबसे पहले मानसिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है। क्योंकि संविधान में महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रति कुलपति प्रो वाई विमला ने कहा कि महिला को मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है।  महिलाओं को तनाव से दूर रहना चाहिए। शिक्षा महिला को मानसिक रूप से स्वस्थ होने पर सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है। महिलाओं को शिक्षा को महत्व देना चाहिए। किसी भी चीज की जानकारी होना मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रो बिन्दु शर्मा समन्वयक मिशन शक्ति ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की जानकारी दी और सभी का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ ठीक रखें क्योंकि यदि कोई महिला मानसिक रूप से स्वस्थ है तो वह शारीरिक रूप  से भी स्वस्थ्य होगी। इस अवसर पर भूमिका आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज दिल्ली, दीपिका,स्वाति, कोमल, सिमरन आदि मौजूद रही।
नारी को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होना आवश्यकरू प्रो बिन्दु शर्मा 
मिशन शक्ति अभियान 2021 के उददेश्य को पूरा करने के लिए विवि में एक मार्च से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस छात्राओं व महिला कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग विभाग में प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक आयाजित किया जा रहा है। जिसमें योगी अमरपाल और रानी बाला के निर्देशन में प्रात: छात्राओं ने योग से आत्मबल में कैसे वृद्धि होती है इसका अभ्यास किया और योग की बारिकियों को सीखा। इस योग शिविर में छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने प्राणायामए आसन का अभ्यास किया। मिशन शक्ति की समन्वयक प्रो बिन्दु शर्मा ने सभी का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि नारी सम्मानए नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का ध्येय वाक्य है उसको पूरा करने के लिए महिलाओं का शारीरिक  व मानसिक रूप से सशक्त होना बहुत ही आवश्यक है। योग और प्राणायाम से नारी सशक्त होती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts