सीसीएसयू में तीन दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

मेरठ।  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत चौण् चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में गुरुवार को तीन.दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का मकसद महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है।


इस शिविर का सूत्र वाक्य आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस है। शिविर का उद्घाटन प्रति.कुलपति, प्रो वाई विमला ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रति.कुलपति ने छात्रध्छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों एवं महिलाओं को अपने परिवेष मेंए घर से बाहर निकलकर अपनी सुरक्षा सम्बन्धी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है एइसलिए आज की यह सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं करें। इसके लिए मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत सहायक हो सकती है। यह महिलाओं के हाथ में एक महत्त्वपूर्ण अस्त्र है।
विभागाध्यक्षा प्रो. एवी कौर ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के लिए संविधान की व्यवस्थाओं सहित अनेक विशेष कानून हैं, फिर भी घर में और घर के बाहर समाज में उन्हें अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिसके लिए उनका मजबूत होना जरूरी है। यह आवश्यक है कि वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके, इसके लिए प्रत्येक लड़की व महिला को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखनी चाहिएए जिससे संकट के समय में वह स्वयं अपनी रक्षा कर सकें।
प्रोण् आराधना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट के स्वरूप में लगातार परिवर्तन हो रहा है यदि मार्शल आर्ट कठिन लगती है तो सेल्फ डिफेंस को सीखना चाहिए। यह आसान होने के साथ.साथ व्यावहारिक भी है। इस दौरान छात्राओं को प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट व सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमे छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts