मेरठ। अधिवक्ता सुसाइड केस में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित वकीलों की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में गुरुवार को हड़ताल रही। इन सभी जिलों में वकीलों ने अपने चेम्बरों पर तालाबंदी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मेरठ में वकीलों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय देने की मांग की। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने कहा कि गंगानगर में 12 फरवरी को अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर ने सुसाइड किया था। इस केस में भाजपा विधायक समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब तक सिर्फ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। इसे लेकर वकील हड़ताल और क्रमिक अनशन पर हैं। अधिवक्ताओं ने कचहरी के सभी गेटो पर ताला जड दिये। इसके कारण कलेक्ट्रेट में अंदर कार्यालय में आने वाले कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच पाये। प्रशासनिक अधिकारियों को अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। अधिवक्ताओं का कहना है जबतक इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है। तब तक अधिवक्ताओं को आंदोलन जारी रहेगा। तालाबंदी के बाद कचहरी के पास जाम लग गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts