प्रदेश के सभी जिलों में विजय प्राप्त करेगी :- जसवंत सैनी


देवबंद। भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में विजय प्राप्त करेगी, इसलिए कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। देवबंद के वीआईपी गेस्ट हाउस पर पहुंचे जसवंत सैनी ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। जसवंत सैनी ने कहा कि संगठन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। विपक्षी दल किसानों को कृषि कानूनों के नाम पर गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। जबकि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है। भाजपा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी संगठन द्वारा पूरी कर ली गई है। चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही गांव से लेकर वार्ड तक भाजपा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts