,


दो दिवसीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2021 का शानदार शुभारम्भ


मेरठ। दिल्ली-बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में दो दिवसीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2021 का शानदार शुभारम्भ हुआ। जिसमें  पहले दिन मिनी मैराथन, भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद समेत आधा दर्जन खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के ध्यानचंद खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2021 का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया।

 स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साईन्सेज की ओर से शानदार फ्लैग मार्च/गार्ड ऑफ ऑनर एवं देश की संस्कृति की छटा बिखेरती हुई विभिन्न झांकिया प्रस्तुत की गयी। इसके बाद 100 मीटर रेस (बालक वर्ग) में ब्लू हाउस से आरिफ प्रथम, विक्रांत द्वितीय एवं मोनीस येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (बालिका वर्ग) में ग्रीन हाउस से भूमिका प्रथम एवं येलो हाउस की हीना द्वितीय एवं रेड हाउस की अंजलि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में ग्रीन हाउस शकील प्रथम एवं रेड हाउस के संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ (बालिका वर्ग) में ग्रीन हाउस की भूमिका प्रथम, कंचन द्वितीय एवं रेड हाउस की दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाला फेंक, चक्का फेंक, रिले रेस एवं बॉलीवाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसी क्रम में कल यानी आज  को क्रिकेट मैच, रस्साकशी एवं बॉलीवाल का फाईनल मुकाबला खेला जायेगा।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे अधिक युवा भारत में है। दूसरे स्थान पर चीन एवं तीसरे पर इण्डोनेशिया है। यही युवा शक्ति नये भारत की रीढ़ है। खेल प्रतियोगिताएं युवाओ को ना सिर्फ शारीरिक रुप से मजबूत बनाती है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी देती है।
प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि युवा शक्ति के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिर्स्पधाओ की पदक तालिका में प्रत्येक वर्ष भारत लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। लड़को के साथ-2 देश की बेटियां अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक बटोर रही है। यही मजबूत बुलन्द भारत की नयी तस्वीर है। स्पर्धा-2021 के शुभारम्भ समारोह को कुलपति प्रो पीके भारती एवं कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या डॉ ऐना ब्राउन, मेरठ परिसर निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, संयुक्त कुलसचिव डॉ राजेश सिंह, अरुण कुमार गोस्वामी, नेहा बंगा, दिव्या, प्रतिभा, अफजल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts