मेरठ।जनपद के मवाना तहसील के गाजीपुर ग्राम की निवासी प्रियंका यादव का चयन लोक सेवा आयोग उ.प्र. द्वारा कृषि सॉख्यिकी एवं फसल बीमा विभाग, उ.प्र. में सहायक सॉख्यिकीय अधिकारी के पद पर किया गया है। प्रियंका यादव ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एम.कॅाम. की शिक्षा प्राप्त की है। प्रियंका यादव अपने ग्राम की प्रथम महिला है जिनका चयन अधिकारी के पद पर हुआ है। प्रियंका यादव के पति अमरीश यादव, व्यवसायी है। इनके पिता जगवीर सिंह यादव, अछैजा इन्टर कालेज, हापुड से प्रधानाचार्य पद से सेवा निवृत्त हुये है। इनकी माता भी गाजीपुर ग्राम की जूनियर हाई स्कूल में अध्यापिका रही है। प्रियंका यादव ने बताया कि उन्हें यह सफलता पति के सहयोग व सास-ससुर का आर्शीवाद से प्राप्त हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts