सूचना पर पहुंचे मायके वालों पर जानलेवा हमला
मेरठ। दहेज नहीं लाने पर एक विवाहिता को ससुराल में प्रताडऩा का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं देवर ने विवाहिता को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और इसकी सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों पर भी ससुरालियों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक विवाहिता की शादी करीब 7 माह पहले ही हई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने बाइक और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। विरोध करने पर विवाहिता को पीटा जाता था कई.कई दिनों तक उसको भूखा रखा जाता था। ससुरालियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में विवाहिता के पिता और भाई घायल हो गए हैं। पीडि़तों ने तहरीर दे दी है।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी अप्रैल में पास की कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब सही रहाए लेकिन फिर दहेज की मांग की जाने लगी। पीडि़ता ने बताया कि बाइक और दो लाख रुपये लाने के लिए कहा जाता था। विरोध करने पर पति समेत सभी उसके साथ मारपीट करते थे। दो दिन पहले वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में थी, तभी देवर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर धमकी देता हुआ भाग गया। जानकारी पर मायके वाले पहुंचे और विरोध जताया।आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने उन पर हमला कर दियाए जिसमें विवाहिता के पिता और भाई को चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़ता ने थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment