मुख्य मंत्री ने दी मेरठ को 325 करोड रूपये की परियोजना की सौगात
हेलिकाप्टर के बजाय सड़क के रास्तें कृषि विवि में पहुंचे सीएम
मेरठ। दिल्ली- देहरादून मार्ग स्थित सरदार चल्लभ भाई पटेल कृ षि विवि में किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। कृषि विवि में 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मेरठ को दी। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे।
इससे पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से मेरठ हेलीकॉप्टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से मेरठ के लिए सड़क मार्ग से सफर किया। करीब ढाई घंटे की देरी से डेढ़ बजे सीएम मेरठ में पहुंचे। यहां इन्होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।
मुख्य मंत्री योगी ने कहा कि मेरठ में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ का लागत से बन रही है। अब मेरठ से दिल्ली की राह आसान हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार से जोड़ने के लिए भी सड़क मार्ग को जोड़ा गया है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्सप्रस-वे का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेस -वे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ से दिल्ली तक जाने के लिए अब मात्र 45 मिनट ही समय लगेगा।
-अवसर मिले तो किसान उगाएंगे सोना
किसानों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को अवसर मिलेगा तो खेती से वो सोना उगाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान कठिन मेहनत करते हैं। पर कुछ लोग इनके विकास को नहीं देख सकते। रमाला चीनी मील का जिक्र करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मील के विस्तार की मांग हो रही थी। भाजपा की सरकार के आने के बाद इसका विस्तार किया गया। कहा कि मोदी सरकार में किसानों के गन्ना मुल्य का पाई-पाई मिलेगा। चीनी का उत्पादन प्रदेश से बड़े स्तर पर करेगें।
-मोदी सरकार में हुआ भारत का विकास
योगी ने पीएम के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत का विकास हुआ। जो कार्य पांच सौ साल से नहीं हो सका वह भाजपा सरकार में हुआ। राम मंदिर की समस्या का समाधान भाजपा सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने काश्मीर की समस्या का भी समाधान किया। अब मेरठ की जनता भी वहां जमीन खरीद सकती है।
विराट कृषि प्रदर्शनी में लाभार्थियों को सौंपी चाबी प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विवि में आयोजित विराट कृषि मेले में स्टालों पर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने फीता काटकर विराट कृषि मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद वह कृषि आधारित उत्पादों के स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर जाकर सभी का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान देश के अन्नदाता हैं। वह समाज के लिए नया करने की कोशिश करते रहते हैं। स्टालों पर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी।। विराट कृषि मेले में मुख्यमंत्री किसानों के प्रयास को देखकर काफी खुश नजर आए। इससे पूर्व उन्होंने कृषि विवि में २३ करोड की लागत से लाइबे्ररी का फीता काट कर शुभारंभ किया।
बहन -बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को होगा राम नाम सत्य -योगी
कृषि विवि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में अपराधियों को संदेश देते हुए कहा कि यूपी के बहन-बेटियों को अब डरने की जरुरत नहीं है। पुलिस को खुली छूट दे दी गई है जो भी बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी करेगा। उसका राम नाम सत्य होना तय है।
कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यूपी में बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की गई तो उनकी राम नाम सत्य की यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी के बहन-बेटियों को अब डरने की जरुरत नहीं है। पुलिस को खुली छूट दे दी गई है, जो भी बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी करेगा। उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मनचलों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करने वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो उनकी राम नाम सत्य है की यात्रा निकलना तय है। उन्होने कहा इसका असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। अब बेटियां अब खुले में बेखौफ होक र घुम सकती है। मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment