हादसे में घायलों को उपचार के लिये अस्पतालों में भर्ती कराया गया
 |
Add caption
|
मेरठ।मेरठ के सरधना में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। अभी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों को पीएचसी में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। दोनो शवों को पुलिस ने पीएम के लिये भेजा दिया है। गांव में अफरा तरफी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

हादसा गुरूवार सुबह का है। सरधना के रहने वाले आकिल खान के घर की रसोई में गैंस सिलेंडर लीक हो रहा था। करीब साढ़े नौ बजे रसोई में खाना बनाने के लिए महिला गई। तभी अचानक सिलेंडर में आग लगकर फट गया। सिलेंडर के धमाके से मकान की छत उड़ गई। मलबा आसपास के घरों तक पहुंचा। हादसे में आकिल खान के परिवार के आसिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कासिम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके अलावा भी परिवार के सात सदस्य घायल है। अभी भी मलबे से परिवार के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे में घायल सभी लोगों को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसें में मारे गये दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
एसपी देहात ने किया निरीक्षण
इस बीच घटनास्थल पर पहुंचीं सपा नेता अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सीमा प्रधान को सीमा प्रधान को सीओ ओपी शाही अंदर जाने अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं और वह घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं एसपी देहात अविनाश पांडे मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। धमाके के संबंध में जानकारी एसएसपी अजय साहनी को दी। एसपी देहात ने बताया कि जांच की जा रही है कि फॉरेंसिक टीम को अवगत करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया बताया सिलेडंर लीक होने से हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। फोरेंसिंक टीम जांच करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment