मेरठ। मिशन शक्ति अभियान के आठवे दिन महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन पर जागरूक करने के लिये यूटयूब के माध्यम से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सिंह रहे। जिन्होंने घरेलू हिंसा ,दहेज उत्पीड़न ,कार्यस्थल पर लैगिंक हिंसा, सम्पत्ति में महिलाओं के अधिकार, मातृत्व लाभ, यौन उत्पीड़न , तीन तलाक, बाल विवाह, बाल श्रम , पास्को अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम ,शिक्षा के अधिकार से संबधित कानूनी प्रविधान के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। वेबिनार के दौरान प्रतिभागियों को कानून से जुड़ी दुविधाओं एवं उनके द्वारा पूछ गये सवालों के जवाब देते हुए संन्तुष्ट किया । उप निदेशक महिला कल्याण मेरठ मँडल द्वारा महिलााओं एवं बालक -बालिकाओं हेतू उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा मुख्य कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिलाओं को सहायता अनुदान, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टाप सेंटर आदि के सबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दीगयी। विधि सह -परिवीक्षा अधिकारी , जिला बाल संरक्षक ईकाई मेरठ श्रीती सागर ने प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं से सबंधित विस्तापूर्वक जानकारी दी। वेबिनार का संचालन मंडलीय बाल संरक्षण मंडलीय सलाहकार गुरमुख सिंह लांबा द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल/ कालेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राओं , स्वंय सेवी संगठन तथा जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।
No comments:
Post a Comment