मिशन शक्ति, कानून एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार.प्रसार के लिए उतरे यातायात पुलिस के दो वाहन

 

मेरठ 19 अक्तूबर 2020। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व अपराधों को रोकने के लिये पुलिस विभाग महत्वपूर्ण कड़ी है। विभागीय कर्मी इसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। मंडलायुक्त सोमवार को यहां रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर यातायात पुलिस के दो प्रचार वाहनों को महिलाओं से सम्बन्धित कानून एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार.प्रसार के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक चौराहे पर महिला आरक्षियों की डयूटी लगायी गयी है।

मिशन शक्ति के अन्तर्गत 30 थानों से 60 महिला आरक्षियों को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया है। इसके साथ पारदर्शिता एवं अच्छी कार्यवाही करने के लिए हर थाने से दो बॉडी वार्न कैमरे दिये गये हैं । यातायात पुलिस की 10 ट्रैफिक एंजिंल 20 महिला आरक्षियों को भीड़.भाड़ वाले चौराहों, बाजारों, स्कूलों, कालेजों के आस.पास ईव-टीजिंग की घटनाएं रोकने के लिए भ्रमणशील किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सबरवाल, पुलिस महानिरीक्षक रेंज प्रवीन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने भी पुलिस कर्मियों को संबोधित कर उन्हें ड्यूटी के प्रति सचेत किया। 
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनके स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति शुरू किया है। मिशन शक्ति प्रथम चरण में 25 अक्टूबर तक जनपद में संचालित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अभियान में महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों की भी अहम भूमिका दर्ज कराते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संबंधित प्रचार वाहनों द्वारा जनपद में महिलाओं.बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार.प्रसार किया जाना है। ताकि इसके प्रति जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts