मेरठ।2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। मगर, गठबंधन में चुनाव को लेकर सबसे पहले हाथ सपा की ओर बढ़ाया जाएगा। उसके बाद बाकी अन्य राजनीतिक दल हैं, जिनके साथ मिलकर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गंगानगर स्थित पूर्व मंत्री जगवीर सिंह गुर्जर के आवास पर मीडिया से बात करते हुए  यह जानकारी दी।

कंकरखेड़ा शोरूम का उदघाटन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार जल्दबाजी में ताबड़तोड़ निर्णय ले रही है, मगर उससे देश की जनता को नुकसान हो रहा है। एक सवाल के जबाव में पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में तो तीन मुख्यमंत्री होते थे, मगर वर्तमान प्रदेश की भाजपा सरकार में कितने मुख्यमंत्री हैं, इसकी संख्या तो कोई नहीं गिन पा रहा। सरकार ठोस कदम नहीं ले पा रही है।
विचारधारा के साथ ही लड़ेगे चुनाव

शिवापाल सिंह ने कहा कि हम लोहिया जी की विचारधारा के लोग हैं। जो भी दल समान विचारधारा का होगा, उसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर धरना प्रदर्शन के केस दर्ज हो रहे हैं, उनसे हम घबराते नहीं है। राजनीति में यह सब होता है।
भाजपा से बहुत ऑफर आए, मगर तवज्जो नहीं दी
जब शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया कि क्या वह आने वाले चुनाव में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा उन पर मेहरबान है। इस पर उनका जबाव था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा के साथ कभी चुनाव नहीं लड़ेगी। मुझे भाजपा से बहुत ऑफर मिले, मगर कभी तवज्जों नहीं दी। चुनाव में हमारा चुनाव चिन्ह चाबी ही रहेगा। नेताजी मुलायम सिंह यादव हमारे बड़े भाई और आदरणीय हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है। अखिलेश पर बोलते हुए कहा कि हमने पहले ही कदम बढा दिया था। भाजपा पर बोलते हुए कहा कि भाजपा जनता से किये गये वादों को पूरा नहीं कर पायी है। रही सही कसर कोरोना में पूरी कर दी है। आज देश की जीडीपी दर किस तरह गिर रही है। आप सब वाकिफ है। लाखों की तादात  में लोग बेरोजगार हो गये है। भ्रष्टाचार चार गुणा को पार कर दिया गया है।बिना रिश्वत के सरकारी कार्य मुश्किल हो गया है। अपराधिक घटनाओं में प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गयी है।
50 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
  गंगानगर स्थित पूर्व मंत्री जगवीर सिंह गुर्जर के आवास पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी को शिवपाल ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts