चलती रोडवेज की बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म , बीच रास्ते में सडक पर फेंका  

 वरिष्ठ संवाददाता 
 

मेरठ।  दिल्ली के बाद मेरठ में भी चलती बस में महिला से साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। बस के चालक और परिचालक ने महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रातभर बस में रखकर दुष्कर्म किया। उसके बाद दिल्ली रोड पर मेवला पुल के पास फेंक दिया। महिला को बदहवास हालत में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

महिला अपने ससुराल से मायके जाने के लिए भैंसाली बस स्टैंड से बस में सवार हुई थी। प्रयागराज के मिर्जापुर की रहने वाली महिला की शादी सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी है। शुक्र्रवार की शाम चार बजे महिला सरधना से अपने मायके प्रयागराज जाने के लिए घर से निकली थी, जो सदर बाजार स्थित भैंसाली बस स्टैंड से बस में सवार हुई। महिला का कहना है कि बस में उसके अलावा कोई सवारी नहीं थी। बस के चालक और परिचालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। उसके बाद रातभर चलती बस के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह होते ही महिला को दिल्ली रोड स्थित मेवला पुल के पास फेंक दिया। चलती बस में महिला केे साथ सामूहिक दुष्कर्म से पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया है। अस्पताल में भर्ती महिला से बयान लिये गये है। वही पुलिस  भैंसाली बस  अडडे पहुंच कर संबधित बस केे बारें में जानकारी एकत्र की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts