14 लाख 86 हजार के पुराने नोटों साथ पांच लोग गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता
बरेली। पुरानी करेंसी भले ही बंद हो गई हो। लेकिन लोगों के पास अभी भी पुरानी करेंसी पड़ी हुई है। जिसे बदलने के लिए नेपाल भेजा जा रहा है। इस पुरानी करेंसी को बदलने के लिए बकायदा एजेंट कमीशन पर काम कर रहे हैं। बरेली के बहेड़ी.शेरगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने एक गाड़ी से 14 लाख 86 हजार के पुराने 500 व 1000 के नोट बरामद किए हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुद्रा का मिश्रण परिचालन अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
देर रात गश्त के दौरान शेरगढ़ एसओ अश्वनी कुमार ने बहेड़ी-शेरगढ़ बॉर्डर पर स्थित गन्ना केंद्र के सामने से पांच लोग अब्दुल खालिक, जमीर अहमद, सुभाष जोशी, प्रह्लाद सिंह, विनय यादव को रात 1.30 बजे गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सफेद फोर्ड फिएस्टा गाड़ी नंबर बरामद हुई। उनके खिलाफ थाना शेरगढ में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
14 लाख 86 हजार के पुराने नोटों के साथ कानपुर के दो तस्करों और उत्तराखंड के दो तस्करों और एक बहेड़ी के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग नेपाल बार्डर पर इन पुराने नोटों की खेप देकर नए नोट लेने जा रहे थे। इन्होंने पहले भी इस तरह से नोटों की अदला- बदली को स्वीकार किया।
No comments:
Post a Comment