वरिष्ठ संवाददाता


मेरठ । मेरठ में महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप करने के मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रविवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वह रोडवेज बस में कंडक्टर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

सरधना क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भैंसाली बस डिपो पर आई थी। यहां से उसे दो युवक बुलाकर देवलोक कॉलोनी के मकान पर ले गए। दोनों युवकों ने खुद शराब पी और फिर महिला को पिलाई। इसके बाद महिला से रातभर गैंगरेप किया। शनिवार तड़के पांच बजे वह उसे दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए।
ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील चौधरी निवासी मोदीनगर क्षेत्र को शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। वह बर्खास्त फौजी है और अनुबंधित बसों का संचालक है। उसके दूसरे साथी अरविंद निवासी गांव पट्टीए थाना भोजपुर ;गाजियाबादद्ध को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद रोडवेज बस का ड्राइवर है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
किराए पर ले रखा है कमरा
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी मोदीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सुनील चौधरी की अनुबंधित बसें दिल्ली.मेरठ हाईवे पर चलती हैं। सुनील का दोस्त अरविंद रोडवेज बस का ड्राइवर है। इसलिए दोनों ने देवलोक कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा है। उसी कमरे पर वह महिला को लेकर गए थे।
स्लाइड बनाकर लैब भेजी
इंस्पेक्टर के अनुसार, जिला अस्पताल की प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं हो पाती। इसलिए स्लाइड बनाकर फोरेंसिक लैब भेजी गई है। वहां से रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके पति ने दो के विरुद्ध रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts