लडकियों को जाल में फंसाने के लिये बालों मे लगता था विग

वरिष्ठ संवाददाता 

 मेरठ । लव सैक्स धोखा का प्रचलन शहर में तेजी से बढता जा रहा है। भोली भाली युवतियां ऐसे लोगों के जाम में फंस कर अपनी जिदंगी दंंाव पर लगा रही है। अभी कार में  अस्पताल की नर्स के साथ गैंगरेप का मामला ठंडा भी नहीं पडा था । कंकरखेडा में एक चार बच्चों के बाप ने पडोस में रहने वाली एक किशोरी को उस समय अगवा कर लिया जब वह साईबर कैफे में जा रही थी। आरोपी ने उसके साथ गाजियाबाद व मेरठ के गंगागनर के आई ब्लॉक में रैप किया। संर्विलास के आधार पर किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस से पोस्कों एक्ट के तहत कार्रवाही की गयी है।
 मूल रूप से उतराखंड का रहने वाला एक व्यक्ति कं ककंरखेडा में  अपने परिवार के साथ रह रहा था उसकी चार बेटिया है गत 3 सितम्बर को उसकी 17 वर्षीय बेटी साइबर कैफे गयी थी। वहीं से लापता हो गयी। काफी प्रयास के बाद उसका पता न चलने पर पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कंकरखेडा पुलिस तभी से किशोरी को बरामद करने के लिये जुटी थी। पुलिस ने किशोरी की मिली कॉल डिटेल से एक संदिग्ध नम्बर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी राह आसान हो गयी। मंगलवार को पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर गंगानगर के एक आई ब्लॉक में एक मकान पर छापा मार कर किशोरी का बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने आरोप लगाया कि पडोस में  रहने वाले अब्दुल ने अपने केा अमन बता कर फोन पर उससे दोस्ती की थी। उसके बाद उसने मिलने का बहना बनाकर उसे अगवा कर गाजियाबाद व गंगानगर में उसके साथ दुष्कर्म किया। वही पुलिस की पूछताछ करने पर पता चला वह आसपास की किशोरियों को हिन्दु बन कर अपने जाल में फंसता था। इतना ही नहीं लडकियों को फंसाने के  लिये बालों में विग लगाता था।इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल सिंह राणा  किशोरी के आधार पर आरोपी केा जेल भेज दिया है। वही किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
 पकडे गये अब्दुल की चार पत्निंया 
अब्दुल कंकरखेड़ा क्षेत्र के सरधना रोड स्थित अशोक नगर नंगला ताशी गांव का रहने वाला है। अधेड़ अब्दुल की चार पत्नियां हैं। जिनमें एक बीवी किठौरए दूसरी पंजाब की रहने वाली गुलिस्ता हैए जो यहां नंगला ताशी में रहती हैं। इसके अलावा तीसरी बीवी नंगला ताशी के सामने अशोक नगर में रहती हैं। वहीं चौथी बीवी सिमरन हैं। किठौर वाली बीवी से दो बच्चे हैं, जिसमें बडे बेटे की उम्र 16 साल है और छोटे बेटे की उम्र 14 साल है। किठौर वाली बीबी से तलाक का केस चल रहा है। इसके अलावा गुलिस्ता से भी दो बच्चे हैं। उससे भी कोर्ट मे विवाद चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts