Thursday, 17 September 2020

पत्नि की हत्या कर खुद किया सोसाईड



 बेहोशी की हालत में मिली बेटी 

 वरिष्ठ संवाददाता

मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड रोडवेज के पास एक होटल में होटल मैनेजर ने पत्नि की हत्या की खुद को मौत को लगे लगा लिया। वही बेटी केा भी जहर देकर मारने का प्रयास किया। जो बेहोशी की हालत में मिली। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। वैसे पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड कर देख रही है। 
 मेरठ में गुरूवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई।ं भैसाली रोडवेज बस स्टैंड के सामने देर रात एवरेस्ट होटल के मैनेजर अरविंद कुमार ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। मैनेजर ने मरने से पहल बेटी को मारने की कोशिश की। लेकिन बेटी बेहोश हो गई। पुलिस की मदद से बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या और सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। घटना की जानकारी होने पर थाना सदर बाजार पुलिस और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंच गए।
मैनेजर अरविंद गुजरात का रहने वाला है, जो पहले होटल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। हाल ही में उसे मैनेजर बनाया गया था। थाना सदर बाजार के एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि मैनेजर के रूम की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने मैनेजर की पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी की हालत नाजुक होने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस होटल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि होटल मैनेजर का कमरा देर सुबह तक नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मालिक को दी। मालिक ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर मैनेजर की पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। बेटी जमीन पर और मैनेजर का शव फंदे से झूल रहा था।

No comments:

Post a Comment