65  साल की महिला ने 14 माह में 8 बच्चियों को जन्म दिया 
 
पटना ।बिहार घोटालो को राज्य बन गया है। सरकारी पैसा हडपने के लिये लोग नये -नये तरीके इजाद करने से बाज नहीं आ रहे है। प्रोत्साहन राशि को लेने के लिये एक महिला ने 14 माह में 8 बच्चियों को जन्म दे दिया। जो कि चिकित्सा ये पूरी तरह असंभव है।लेकिन नेशनल हेल्थ मिशन ने इसे संभव कर दिया है। ये खेल बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिये किया गया। इतना ही नहीं ऐसा खेल भी प्रकाश में आया है जो महिलाए कभी मॉ नहीं बन सकती है। लेकिन उनके द्वारा बच्चे का जन्म दिखाकर पैसा हडपने का खेल  खेला गया। जब मामला खुला है तो अधिकारियों को अपनी कुर्सी हिलती दिखाई दे रही है । 
उक्त मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का प्रकाश में आया है। जहां पर नेशनल हेल्थ मिशन के तहत उक्त योजना चल रही है। इसमें बिचौलिए द्वारा उक्त खेला गया। बिचौलियों ने गांव की ऐसे मििहलओं को तलाश किया जो कम पढी लिखी थी। उनसे काजगात पर प्रोत्साहन शािश के लिये हस्ताक्षर  करा कर खेल खेला गया। एक समाचार पत्र प्रोत्साहन राशि में किये  जा रहे खेल का खुलासा किया। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि एक 65 साल की महिला को प्रोत्साहन राशि हडपने के लिये 14 माह में 8 बच्च्यिों का जन्म दिखा दिया। सबसे बडा खेल यह भी खेला गया है। जो महिलाएं जिदंगी में कभी प्राकृतिक तौर पर  मॉ नहीं बन सकती है। बिचौलियों ने कागजों में उनके बच्चो को पैदा कर दिया। घोटाले का खुलासा होने के बाद अधिकारियों की नींद उडी हुई है। इसमें कई अधिकारियों की गरदन फंसती दिखाई दे रही है। इस घोटाले में बिचौलियों ने कागज पर बच्चियों का फर्जी जन्म दिखाकर प्रोत्साहन राशि हड़पी है । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts