मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र के ईकड़ी गांव में सुबह महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने.सामने आए। जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
 ईकड़ी गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक पक्ष के लोगों ने महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पहले तो इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ फिर अचानक मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष से सुरेश और दूसरे पक्ष से पप्पन का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनाव का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts