मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में रविवार को तडके क्षेत्रवासियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पीट- पीट कर अधमरा कर दिया । जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने क्षेत्रवासियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
घटना माधवपुरम के सैक्टर ३ की है। एक युवक कमालुददीन के मकान में घुस गया। यहां से मोबाईल और नकदी चोरी करके आरोपी ने कमालुददीन के पडोसी दीपक के घर से भी मोबाईल और कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाश मौहम्मद गफ्फार के घर में घुस गया। इसी दौरान क्षेत्रवासियों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पथराव कर दिया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने आरोपी को वही दबोच लिया। इस बीच जमकर उसकी पिटाई कर डाली। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किसी तरह लोगों से छुडा कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने पर परिजन जिला अस्पताला पहुंचे। जिसकी शिनाख्त काले जादू वाली निवासी दानिश के रूप में हुई। मरने वाले के मौसेरे भाई ने बताया दानिश शनिवार की रात को करीब डेढ बजे अपनी मॉ से लडकर घर से चला गया था। वह फेरी लगाने का काम करता था। परिजनों ने लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment