जनता कफ्र्यू से पहले लखनऊ में पसरा सन्नाटा, शहर हुआ बंद

कनिका कपूर की वजह से फैली दहशत सरकार के आदेश पर शुक्रवार रात से ही शुरू हुई बंदी
न्यूज प्रहरी २४ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को जनता बंद का आह्वान किया था। कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए पूरे देष भर में ये अपील की गई थी।  शुक्रवार को अचानक बॉलीवुड सिंगर के पार्टी में जाने और कोरोना पॉजिटिव के संदेष ने राजधानी में दहषत फैला दी। पहले डीएम ने महानगर, विकासनगर, कपूरथला क्षेत्र को बंद करने का फेसला लिया वहीं बाद में देर षाम पूरे शहर में बंदी की गई। शनिवार सुबह सभी दुकानें, ऑफिस, मॉल, यहां तक कि पटरी दुकानें भी बंद हो गई। पूरे शहर में रविवार से पहले ही जनता कफ्र्यू लागू हो गया।

 डीएम ने देखी व्यवस्था 

जिलाधिकारी ने भी शहर में घूम घूमकर बंदी की व्यवस्था देखी, हालांकि लोग घरों से काम के लिए निकलेए लेकिन बाजार पूरी तरह से बंद रहा। राजधानी में जगह जगह सैनिटाइजेशन भी किया गया। चैक का सराफा बाजार भी पूरी तरह से वीरान पडा रहाए आम दिनों में जहां लोगों को आने जाने की जगह नहीं मिलती है। रेस्टोरेंट, फूड कॉर्नर और ढाबे बंद रहे और जहां खुले थे वहां भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया गया।

शिक्षण संस्थान में छाई वीरानी  


लखनऊ विवि, एकेटीयूए बीबीएयू समेत कई बडे और छोटे शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहे। केवल एकेटीयू के परिसर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं एलयू में भी सन्नाटा रहा। बडे से बडे और छोटे से छोटे पार्क भी पूरी तरह से बंद रहे। सडकों पर भी सन्नाटा छाया रहा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts