जिले का पहला 100 बेड का कोरे नटाइन सेंटर बना
विदेश से लौटकर आने वालों
को 14 दिन रखा जाएगा कोरेनटाइन में
न्यूज़ प्रहरी, गाजियाबाद। कोरोना प्रभावित देशों से लौटकर जनपद में आने वालों को अब अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए कोरेनटाइन सेंटर में रहना होगा। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मेरठ रोड स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यवस्था की है। कॉलेज में 100 बेड का कोरेनटाइन सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा संतोष अस्पताल में भी 10 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पास 38 बेड के चार आइसोलेशन वॉर्ड हो गए हैं। जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल में 28 बेड के आइसोलेशन वार्ड पहले ही बना दिए गए हैं।शासन स्तर से विदेश से आने वालों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए कोरेनटाइन सेंटर में रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नोएडा में एक 400 बेड का कोरेनटाइन सेंटर भी बनाया गया है। लेकिन, गाजियाबाद में भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। पिछले एक सप्ताह के दौरानप्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 15 से ज्यादा स्थानों पर कोरेनटाइन सेंटर बनाने कीसंभावनाएं तलाशी थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया मेरठ रोड स्थितकृष्णा इंजीनियर कॉलेज में प्रशासन ने 100 बेड के कोरेनटाइन सेंटर की व्यवस्था की है। अब हाई रिस्क देशों से लौटकर आने वालों को सेंटर में 14 दिन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा।
सीएमओ ने बताया इसके साथ ही पुराना बस अड्डा चौराहे पर संतोष अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड भी बनाया गया है। यदि संदिग्ध मरीजों की संख्या बढती है तो मरीजों को संतोष अस्पताल में भी भर्ती किया जा सकेगा

No comments:
Post a Comment