तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, सेंट्रल पार्क न जाने का नोटिस दिया था
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम हिरासत में ले लिया। दीपके ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया था। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई की। पार्टी के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन प्रस्तावित था। पुलिस ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दिए थे दो नोटिस
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दीपके के आवास पर जाकर उन्हें दो नोटिस दिए थे। नई दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस में उन्हें सेंट्रल पार्क नहीं जाने के लिए कहा गया था। पार्क और आसपास के क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला दिया गया था।
दूसरा नोटिस दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस की ओर से दिया गया था। इसमें दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पहले एहतियातन हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किए जाने और एक वर्ष तक शांति भंग नहीं करने के संबंध में किए गए बाउंड डाउन का उल्लेख किया गया था।
सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
CJP ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में तिरंगा मार्च निकालने की घोषणा की थी। दीपके ने इससे पहले पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि तिरंगा फहराना नागरिकों का अधिकार है। शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।
फिलहाल दीपके को हिरासत में लिए जाने के कारणों और आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।




No comments:
Post a Comment