माँ शाकुम्भरी विवि कार्यपरिषद सदस्यों ने किया पौधारोपण
सहारनपुर।माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में कार्यपरिषद की बैठक से पहले पौधारोपण किया गया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि विश्वविद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की संस्कृति का संवाहक भी होना चाहिए। इस मौके पर चार नीम के पौधे परिसर में लगाए गए।
कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा नामित कार्यपरिषद सदस्य डा.ओपी चौधरी ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को हरित, नवाचार एवं अनुसंधान-उन्मुख आदर्श परिसर के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य न्यायमूर्ति सतीश चंद्रा, प्रो. राजेन्द्र सिंह पुंडीर, प्रो. किरन साहू एवं कुलसचिव कमल कृष्ण, विवेक पुंडीर, राजन लांबा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। पौधों के संरक्षण हेतु सन्नी को पालक नियुक्त किया गया, ताकि ये पौधे बड़े होकर पेड़ बनकर सभी को छाया और शुद्ध प्राणवायु प्रदान कर सकें।


No comments:
Post a Comment