मेरठ में रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान

मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब के संयुक्त आयोजन में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के रक्तकेंद्र की ओर से बुधवार को पंडित नानक चंद सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब मेरठ के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने फीता काटकर किया। आयोजन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव मनोज सिंघल, अनुज कुमार शर्मा, परवेज आलम और मोंटू चिकारा का विशेष सहयोग रहा। मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित

रक्तकेंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डेंटल विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिद्धार्थ गर्ग तथा रक्तकेंद्र और रोटरी क्लब के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए उनकी सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts