रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और शाह ने दी देश को बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दी शुभकामनानई दिल्ली (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे - यही मेरी हार्दिक कामना है।’
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा,’भाई-बहन के बीच अटूट प्यार और भरोसे के प्रतीक, रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नेरक्षा बंधन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पारंपरिक पर्व सामाजिक सीमाओं से परे जाकर सद्भावना और आपसी जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है। खरगे ने एक्स पर कहा,'रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अटूट बंधन का उत्सव है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान, समानता और जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ता है।'


No comments:
Post a Comment