रोमांचक मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को छह रन से हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में जीटीबी को छह रन से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। रियांश ने 39, माधव ने 40, यश ने 38 और रोनक ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में याहया और अलकैफ ने तीन-तीन तथा रियांश ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.5 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। कुश ने 37, श्रेयांश ने 36 और यश ने 35 रन बनाए। ऋषभ की ओर से माधव और अर्नव ने तीन-तीन विकेट झटके।

मैच के बाद क्रिकेट कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-17 वर्ग का ट्रायल मैच आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts