श्री वेंकटेश्वरा विवि में ‘दीक्षारंभ-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
मेरठ। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित यूजी एवं पीजी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ-2026’ का भव्य शुभारंभ रविंद्रनाथ टैगोर भवन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजेश, प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर लेकर आई है। वेंकटेश्वरा समूह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल प्रोफेशनल तैयार कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं को समय के अनुरूप लगातार अपडेट करने का आह्वान किया।
प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं, लेकिन भीड़ से अलग पहचान बनाने के लिए स्वयं को निरंतर विकसित करना होगा। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सुरक्षित और सफल करियर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने कहा, "हम जो सोचते हैं, वही बनते हैं। इसलिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।" वहीं आचार्य अश्विनी ने कहा कि "सुनना केवल शब्दों को नहीं, बल्कि भावनाओं को समझना है, यहीं से सच्चा संवाद शुरू होता है।"
प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन ने बताया कि विश्वविद्यालय स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा। कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय ने कहा कि ‘दीक्षारंभ-2026’ विद्यार्थियों के सफल और स्वर्णिम करियर की ओर पहला कदम है।
कार्यक्रम में वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. राजेश सिंह, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नीतू पंवार, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. पुष्पा मेदू, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. योगेश्वर शर्मा, रीना जोशी, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. पंकज सिंह तथा मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर एवं अखिल कुमार ने किया।





No comments:
Post a Comment