विद्वत् परिषद की बैठक में 17 पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में विद्वत् परिषद की बैठक हुई। कुलपति कार्यालय के भूतल स्थित कमेटी हॉल में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में 17 पाठ्यक्रमों के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया। इससे संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को निर्धारित एवं अद्यतन पाठ्यक्रम के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन की सुविधा मिलेगी।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यार्थियों को वर्तमान शैक्षणिक व रोजगारपरक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. अतवीर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश सहित सभी डीन एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts