NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया 

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नरेश पाल गंगवार अब उच्च शिक्षा सचिव का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, टी. के. अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई स्थानों पर छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि, केंद्र सरकार ने इस प्रशासनिक फेरबदल को सीधे तौर पर NEET विवाद से नहीं जोड़ा है और न ही तबादले के पीछे कोई आधिकारिक कारण बताया है। बावजूद इसके, इस निर्णय को मौजूदा परिस्थितियों के बीच शिक्षा मंत्रालय में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts